Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:बीते दिन 39496 केस आए, 35124 ठीक हुए और 541 मौतें; पिछले 23 दिनों में इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 1.14 लाख की कमी

नई दिल्ली

देश में शुक्रवार को कोरोना के 39,496 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 35,124 लोगों ने महामारी को मात दी और 541 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों के आंकड़े में 3,831 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।

जुलाई के 23 दिनों की बात करें, तो अब तक 5 बार एक्टिव केसों में बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार से पहले 7, 14, 20 और 21 जुलाई को भी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी थी। इस दौरान देश के कुल एक्टिव केस में 1.14 लाख की कमी हुई।

इससे पहले 30 जून को देश में 5 लाख 17 हजार 460 संक्रमितों का इलाज चल रहा था। यह आंकड़ा 23 जुलाई को घटकर 4 लाख 3 हजार 312 तक पहुंच गया। फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल (1.35 लाख) और महाराष्ट्र (94,769) में हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,496
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 35,124
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 541
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.13 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.04 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.03 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *