Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:बीते दिन 41786 नए मरीज मिले, 39304 ठीक हुए और 542 की मौत; केरल में लगातार 5वें दिन 20 हजार से ज्यादा केस

नई दिल्ली

कोरोना की तीसरी की आहट के बीच शनिवार को देश में कोरोना के 41,786 नए मामले दर्ज किए गए। कोरोना संक्रमण के चलते 542 मरीजों की जान गई, जबकि 39,304 लोगों ने संक्रमण को मात दी। अब एक्टिव मामलों की संख्या 4,04,804 हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल 3.16 करोड़ मामले हो गए हैं। अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं, जबकि 4.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

केरल में एक्टिव केस 1.64 लाख
इस वक्त कोरोना से केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां पांच दिन से लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को यहां 20,624 मामले दर्ज किए गए। यहां 80 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई, जबकि 16,865 लोगों ने इस बीमारी को मात दी। केरल में अब एक्टिव मामलों की संख्या 1,64,500 हो गई है। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार कंप्लीट वीकेंड लॉकडाउन रखा गया है। सिर्फ जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छूट दी गई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस: 41,786
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,304
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 542
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.24 लाख
इलाज करा रहे मरीज: 4.04 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *