Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोविड-19:इस कठिनाई के समय में सभी लोग मिलकर काम करें

श्रीगंगानगर

  • विधायक ने कलेक्टर के साथ की बैठक

विधायक राजकुमार गौड़ ने कोविड-19 को लेकर शनिवार काे कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर जाकिर हुसैन के साथ बैठक की। इसमें एडीएम प्रशासन भवानी सिंह पंवार, एसडीएम उमेद सिंह रत्नु, नगरपरिषद आयुक्त सचिन यादव, डिप्टी डायरेक्टर चिकित्सा व स्वास्थ्य डॉ. एचएस बराड़, पीएमओ डॉ. बलदेव चौहान, कोविड इंचार्ज डॉ. केएस कामरा के साथ सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड संबंधी इंतजाम, दवाइयों, इंजेक्शन, ऑक्सीजन के बारे में चर्चा की गई।

गौड़ ने कहा कि इस कठिनाई के समय में सभी लोग मिलकर काम करें। मरीज की देखभाल अच्छी तरह हो। उनकी समस्याओं को तुरंत हल किया जाए। आपसी सहयोग से हम इस बीमारी को हराएंगे। जिला चिकित्सालय में किसी भी चीज की कमी है तो बताएं ताकि समय रहते व्यवस्था की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *