Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना प्रभाव:9 केंद्रीय विद्यालयों में 9वीं की प्रवेश परीक्षा रद्द, पहली कक्षा के लिए लाॅटरी भी स्थगित

श्रीगंगानगर

  • अब कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी

कोविड-19 की भयावह परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देशभर के 1245 केंद्रीय विद्यालयों में पहली से 9वीं तक की चल रही प्रवेश प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की शैक्षिक संयुक्त आयुक्त पिया ठाकुर की ओर से सभी उपायुक्तों को जारी निर्देशों के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी अब कोरोना की स्थितियों के हिसाब से 30 अप्रैल के बाद ही निकाली जाएगी।

इसके अलावा कक्षा-9 में प्रवेश के लिए 31 मई से पहले प्रस्तावित प्रवेश प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। विद्यार्थी सेवा केंद्र के समन्वयक भूपेश शर्मा ने बताया कि ये सभी संशोधन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केवल सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में किए गए हैं। हालांकि अब कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। उन्हाेंने बताया कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी 23 अप्रैल को निकाली जानी थी।

कक्षा-2 से 9वीं तक का निर्णय डीसी करेंगे

सत्र 2021-22 के लिए इन स्कूलों में कक्षा 2 से लेकर 9 तक की प्रवेश की सूची कब जारी होगी, इसका निर्णय संबंधित राज्यों में केंद्रीय विद्यालयों के उपायुक्त द्वारा किया जाएगा। अलग-अलग राज्य में कोविड-19 के हालात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला करने के निर्देश केवी की तरफ से जारी किए गए हैं।
ये हैं अहम दस्तावेज : केंद्रीय विद्यालयों के नियमानुसार यदि बच्चे का प्रवेश होता है तो अभिभावकों को बच्चे की जन्मतिथि का प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण-पत्र तथा यदि कर्मचारी हैं तो सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी सेवा प्रमाण-पत्र विद्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।

हर श्रेणी के लिए आरक्षित हैं सीटें : केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 की सीटें लॉटरी प्रक्रिया से भरी जाती हैं। यहां श्रेणियों के अनुसार, सीटों की संख्या आरक्षित होती है। इसमें 27 प्रतिशत अर्थात 11 सीटों पर ओबीसी, 15 प्रतिशत या छह सीट पर एससी, 7.5 प्रतिशत या तीन सीट पर एसटी और 25 प्रतिशत या 10 सीट पर आर्थिक दुर्बल एवं वंचित वर्ग के बच्चों को दाखिला मिलता है। इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारी, सेना के कर्मचारी, राज्य सरकार के कर्मचारी व एकल बालिका संतान की श्रेणियों के बच्चों को क्रमश: प्राथमिकता दी जाती है।

फैक्ट फाइल
देशभर में कुल केवी 1245
कुल क्षेत्रीय कार्यालय 25
कुल विद्यार्थी 13,88,899
जयपुर रीजन में कुल स्कूल 78
जिलेभर में कुल केवी 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *