Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कौन बनेगा करोड़पति 13:होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूरी की इस सीजन की शूटिंग, अगले महीने की 17 तारीख को टीवी पर टेलीकास्ट होगा शो का ग्रैंड फिनाले

पॉपुलर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का ग्रैंड फिनाले अगले महीने (17 दिसंबर) को टीवी पर दिखाया जाएगा। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने कल यानि 29 नवंबर को इस सीजन की शूटिंग खत्म कर ली है। बता दें, इस शो को रिप्लेस करेगा बिजनेस बेस्ड रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’, जिसे होस्ट करते नजर आएंगे रणविजय सिंह। ये शो 20 दिसंबर से टेलीकास्ट होगा।

21 सालों में इस शो ने कई लोगों के सपने किए हैं पूरे

केबीसी की बात करें तो हाल ही में इस शो ने अपने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं। 3 जुलाई 2000 में केबीसी का पहला एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। इन 21 सालों में इस शो ने कई लोगों के सपने पूरे किए हैं। इस बात से भी कोई अनजान नहीं है की 20 साल पहले अमिताभ बच्चन को 90 करोड़ रुपए के कर्ज से उबारने में इस शो ने अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए ये शो उनके लिए भी बहुत स्पेशल है। बता दें, 1000 एपिसोड पूरे होने के खास मौके पर अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बेटी श्वेता नंदा और उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा हॉट सीट पर नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *