Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या केपटाउन में भी बारिश बन सकती है विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम

केपटाउन 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार (11 जनवरी) से केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने सेंचुरियन में पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जोहानिसबर्ग टेस्ट जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। अब टीम इंडिया की नजर तीसरे टेस्ट में जीत हासिल करने पर होगी। इस मैच पर पिछले दो मुकाबलों की तरह बारिश का खतरा कम है।

मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के अनुसार, केपटाउन में टेस्ट के पहले दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले सत्र का खेल यानि लंच से पहले का खेल बारिश के कारण बर्बाद हो सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *