Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्या हुआ तेरा वादा..? पंजाब में अवैध रेत खनन पर केजरीवाल-भगवंत मान पर भड़के नवजोत सिंह सिद्धू

चंडीगढ़

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है। केजरीवाल और भगवंत मान पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि ”आपके वादे का क्या हुआ? जब चुनाव से पहले कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद अवैध रेत खनन रोका जाएगा।”  सिद्धू ने  दावा किया कि गत एक महीने में रेत की कीमत दोगुनी हो गई है जिससे निर्माण सामग्री आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा, ‘‘एक ट्रॉली रेत की कीमत जो एक महीने पहले चार हजार रुपये थी वह बढ़कर नौ हजार रुपये हो गई है और यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। इसलिए निर्माण कार्य रूक गए हैं।’’

सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘अवैध खनन बेरोक टोक चल रहे हैं। सरकार क्या कर रही है? अरविंद केजरीवाल जी, रेत से 20 हजार करोड़ रुपये कहां हैं?’’