केस – 1
45 वर्ष के संजय (परिवर्तित नाम) को पिछले कुछ दिनों से सांस में तकलीफ हो रही थी। एक दिन अचानक तकलीफ काफी बढ़ गई तो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां जांच करने पर पता चला की उसके हार्ट का आकार काफी बढ़ गया है। हार्ट में काफी मात्रा में पानी भर गया। साथ ही हार्ट की दीवारों में भी सूजन आ गई थी। उसे तुरंत कैथ लैब ले जाकर उसका पानी निकाला गया तब जाकर राहत महसूस हुई। बाद में जांच में पता चला की उसे टीबी थी।
केस – 2
सतना की मंजूबाला (परिवर्तित नाम) को 2 महीने पहले खांसी और बुखार की शिकायत थी। जांच कराने पर टीबी की बीमारी का पता चला। इलाज बीच में ही बंद कर देने के कुछ दिनों बाद उसकी छाती में तेज दर्द की शिकायत हुई साथ ही धड़कनें भी तेज हो गई। भर्ती करने पर पता लगा की उसे हार्ट की झिल्ली (मेम्ब्रेन) की टीबी हो गई, साथ ही हार्ट के चारों ओर पानी भी भर गया था।