दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। अमेरिकी हेल्थ एजेंसी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले 91% कम जानलेवा है। इसका मतलब, ओमिक्रॉन से मौतें तो होंगी, लेकिन डेल्टा की तुलना में 91% कम। फिलहाल अमेरिका में कोरोना के 90% मामले ओमिक्रॉन के हैं।
50% ओमिक्रॉन मरीजों को ही पड़ती है हॉस्पिटलाइज होने की जरूरत
CDC के वैज्ञानिकों ने कैलिफोर्निया के 70,000 कोरोना मरीजों के डेटा को एनालाइज किया। इसमें 52,257 ओमिक्रॉन मरीजों और 16,982 डेल्टा मरीजों को शामिल किया गया। रिसर्च में पाया गया कि केवल 50% ओमिक्रॉन मरीजों को ही हॉस्पिटलाइज होने की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही, 25% मरीजों को ही ज्यादा देख-रेख की जरूरत होती है।