Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खादी की हनक से खाकी की चमक फीकी पड़ी, कांग्रेस-भाजपा के नेता दे रहे हैं कानून के राज को चुनौती

राजस्थान में कांग्रेस एवं भाजपा के नेता कानून के राज को चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश में कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं हुई खादी की हनक से खाकी की चमक फीकी पड़ गई है। धौलपुर में कांग्रेस के बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर AEN-JEN से  मारपीट करने का मामला शांत हुआ ही था कि कोटा जिले में भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने वन विभाग के अधिकारी रवि मीणा को थप्पड़ जड़ दिया। भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल को जेल भेज दिया गया। गोठवाल पर है कि डाक्टर अर्चन शर्मा पर हत्या का केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस पर दबाव डाला गया। सलाखों के पीछे पहुंच गए। प्रदेश में नेताओं की गुंडागर्दी पर सीएम गहलोत भी बेहद सख्त हो गए है। कानून के राज को चुनौती देने वाले नेताओं के सलाखों के पीछे भेज दिया।

धौलपुर में  विधायक मलिंगा ने बिजली कर्मी को पीटा

धौलपुर जिले में हाल ही में बिजली विभाग के AEN-JEN से मारपीट के मामले में धौलपुर जिले के बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विधायक मलिंगा पर बिजली विभाग के दफ्तर में घुसकर अधिकारियों से मारपीट करने का आरोप है। सीएम गहलोत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धौलपुर एसपी शिवराज मीणा के हटा दिया। सीएम ने खुद जयपुर के एसएमएस अस्तपाल में भर्ती  अधिकारियों से मिलने गए। बिजली कर्मी विधायक मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।