Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खाद्य तेल सस्ता: प्रमुख ब्रांडों ने घटाए दाम, एमआरपी में 10-15% की कटौती

नई दिल्ली

महंगाई से जूझ रही जनता को खाद्य तेल के दामों में कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को सॉल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (SEA) ने बताया कि देश की अग्रणी खाद्य तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है। इन कंपनियों ने खाद्य तेल ब्रांडों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 10-15 फीसदी की कमी की है। इन कंपनियों में अदाणी विल्मर और रुचि सोया भी शामिल हैं। 

अडानी विल्मर ने अपने फॉर्च्यून ब्रांडों पर, रुचि सोया ने महाकोश, सनरिच, रुचि गोल्ड और न्यूट्रेला ब्रांड पर, इमामी ने हेल्दी व टेस्टी ब्रांड पर, बंज ने डालडा, गगन, चंबल ब्रांड पर और जेमिनी ने फ्रीडम सूरजमुखी की एमआरपी घटाई है। इसी तरह कोफ्को ने न्यूट्रीलाइव ब्रांड, फ्रिगोरिफिको अल्लाना ने सनी ब्रांड, गोकुल एग्रो ने विटालाइफ, महक और जैका ब्रांड के दाम घटाए हैं। इनके अलावा कुछ अन्य खाद्य तेल ब्रांडों के भी दाम कम किए गए हैं। 

एसईए ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि संगठन के प्रमुख सदस्यों ने सक्रियता दिखाते हुए उनके द्वारा बेचे जाने वाले खाने के तेल के दाम घटाए हैं। सभी ब्रांडों के तेल के दाम में 10 से 15 फीसदी की कमी की गई है। त्योहारों के सीजन में जनता को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *