Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खानपान से उम्र का कनेक्शन:हॉटडॉग इंसान की उम्र 36 मिनट घटाता है और पीनट बटर उम्र 33 मिनट तक बढ़ा देते हैं, जानिए उम्र पर असर डालने वाले फूड

हमारा रोजाना का खानपान हमारी उम्र को बढ़ा रहा या घटा रहा है, इस पर अमेरिकी वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है। वैज्ञानिकों का कहना है, आमतौर पर खाए जाने कई फूड ऐसे हैं जो उम्र को घटा रहे हैं। जैसे- हॉटडॉग खाने से इंसान की उम्र 36 मिनट घट जाती है, वहीं मूंगफली के साल्टेड दाने खाने से उम्र में 26 मिनट तक का इजाफा होता है।

खानपान पर रिसर्च करने वाली मिशिगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 5 हजार से अधिक खाने की चीजों का अध्ययन किया जो इंसान की स्वस्थ्य पर असर डालते हैं। इतना ही नहीं, वैज्ञानिकों ने रोजमर्रा के खाने की चीजों को तैयार होने से लेकर उसके फेंके जाने तक का पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है, इसका भी अध्ययन किया।

ऐसे हुई रिसर्च
शोधकर्ताओं ने हॉटडॉग, पिज्जा, योगर्ट और चीज जैसे 5,800 फूड पर रिसर्च की। इन फूड का सेहत और पर्यावरण पर असर देखा। इनसे हमारी उम्र बढ़ती है या घटती है इसे समझाने के लिए एक टेबल बनाई। इसका नाम रखा हेल्थ न्यूट्रीशन इंडेक्स। इस इंडेक्स को ग्लोबल बर्डन ऑड डिजीज के आधार पर तैयार किया गया है।

ऐसे किया कैल्कुलेशन

कौन सी चीज खाने से जीवन घटता है, इसे हॉटडॉग के लिए किए गए कैल्कुलेशन से समझ सकते हैं। वैज्ञानिक कहते हैं, 1 ग्राम प्रोसेस्ड मीट खाने वाले अमेरिकन की उम्र से 0.45 मिनट घट जाते हैं। इस तरह 61 ग्राम प्रोसेस्ड मीट वाले हॉटडॉग से जीवन के 27 मिनट कम हो जाते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिकों इसमें मौजूद सोडियम और ट्रांसफैट का लेवल देखा।

कैलोरी लेने का तरीका बदलें
वैज्ञानिकों का कहना है बीफ और प्रोसेस्ड मीट से ली जाने वाली कैलोरी का 10 फीसदी का हिस्सा फल, फलियों, सब्जियों और नट्स से पूरा करें। ऐसा करके आप अपने जीवन के अतिरिक्त 48 मिनट और स्वस्थ रह सकते हैं। इसके साथ ही करीब एक तिहाई डाइटरी कार्बन फुटप्रिंट्स को घटा सकते हैं।

मिशिगन यूनिवर्सिटी में पर्यावरण स्वास्थ्य विशेषज्ञ ओलिवर जूलियट का कहना है, इस समय खानपान में बदलाव करके इंसान को सेहतमंद रखने के साथ पर्यावरण को भी साफ रखने की बेहद जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *