Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिलेशनशिप:रुबीना दिलाइक ने अभिनव शुक्ला के साथ रिश्ते में इनसिक्योरिटीज का किया खुलासा, बोलीं- महसूस किया कि वो मुझसे कहीं बेहतर लड़की डिजर्व करते हैं

एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ अपने रिश्ते में इनसिक्योरिटी को महसूस किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जबकि अभिनव ने उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया है और वो खुद को कम मानने कि प्रवृत्ति रखती हैं। दरअसल कुछ महीने पहले, रुबीना और अभिनव को बिग बॉस 14 में एक साथ कंटेस्टेंट्स के रूप में देखा गया था। रियलिटी शो में उन्होंने रिश्ते में एक दरार के साथ एंट्री ली थी, लेकिन वहां उन्होंने सब कुछ सुलझा लिया है।

अभिनव की वजह से रुबीना ने कभी इनसिक्योर महसूस नहीं किया

रुबीना कहती हैं, “इनसिक्योरिटी आपको खुद को लेकर होती है ना की हो सकती है कि मैं इतनी अच्छी नहीं हूं या हो सकता है कि उनके लिए वहां कहीं बेहतर महिलाएं हैं। मुझ में शायद ये कमी होगी, शायद ये शोर्टकमिंग है, यही वजह है कि रिश्ता काम नहीं कर रहा है।”

रुबीना ने की इनसिक्योरिटीज पर बात

रुबीना आगे कहती हैं, “आप जानते हैं कि आपको खुद को हराने के लिए सिर्फ वजह मिल जाएगी। आप दूसरे अन्य अवसर, लोग या शायद लड़कियां ढूंढते हैं, जो कि आपको बहुत सुंदर, बहुत सक्षम और बहुत योग्य लगते हैं उनके जैसा आदमी पाने के लिए। ये इनसिक्योरिटीज आ जाती हैं और आप कैसे काम करते हो, व्यवहार करते हो और परिस्थितियों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हो, वह इस पर दिखने लगता है। तो उन इनसिक्योरिटीज… उन्होंने मुझे कभी भी इनसिक्योर महसूस नहीं होने दिया।”

अभिनव के अनफेयर एलिमिनेशन को लेकर रुबीना को है पछतावा

रुबीना ने सोमवार को, बिग बॉस 14 से बाहर नहीं निकलने के लिए रिगरेट महसूस किया जब अभिनव को गलत तरीके से दोस्त और परिवार के सदस्यों द्वारा बाहर निकाला गया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि तब वो ठीक से सोच नहीं पाईं थीं। रुबीना इस बारे में कहती हैं, “अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो एक चीज जो मुझे बुरी तरह प्रभावित करती है, वो है उस दिन का दृश्य जब अभिनव को घर से निकाला गया था। उनकी बिग बॉस 14 की जर्नी उन कुछ ‘कम सक्षम’ सदस्यों के हाथ में थी जो कि रेस में भी नहीं थे और उनका क्लियर छुपा हुआ मोटिव था और मैंने इसका विरोध भी नहीं किया। मैं दर्द और पीड़ा में इतनी डूबी हुई थी कि मैं यह नहीं देख सकी कि काश मैं भी उनके साथ उनके अनफेयर एलिमिनेशन के लिए घर से बाहर चली जाती जो उन लोगों के द्वारा कराया गया था जो शो पर अपनी जर्नी और अस्तितव को जस्टिफाई नहीं कर सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *