Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खाने के बाद सत्तर से अधिक लोग पड़े बीमार, अलवर के खेड़ली में चल रहा था शादी समारोह

अलवर

राजस्थान में अलवर में सत्तर से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों ने खेड़ली कस्बे के एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में नाश्ता एवं भोजन किया था। तबियत खराब होने के बाद इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में इन सभी लोगों को इलाज के लिए भेजा गया।

खाने के बाद बिगड़ी हालत
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलवर के खेड़ली कस्बे में शादी समारोह का आयोजन था। यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। रात में दस बजे खाना खाने के बाद यह लोग समारोह में शामिल हुए। इनमें से कुछ लोगों की तबियत अचानक खराब हो गई। इन लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। लोगों की तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद इन सभी को कस्बे के राजकीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका इलाज शुरू किया गया।

बुजुर्ग की हालत बिगड़ी
इस दौरान इनमें से एक व्यक्ति बुर्जा अलवर निवासी राजेंद्र प्रसाद की हालत ज्यादा गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। बताया जाता है कि खाने के किसी सामान में कुछ समस्या थी, जिसके चलते इतने ज्यादा लोगों की तबियत खराब हुई। फिलहाल मामले में जांच की रही है।