Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खुलासा:मिजान को रूमर्ड गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा लगती हैं अट्रैक्टिव, बोले- अलाविया की एक दोस्त हैं जो मुझे अट्रैक्टिव लगती हैं और मैं उनके क्लोज हूं

एक्टर-डांसर जावेद जाफरी के बेटे मिजान ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा के क्लोज हैं और वो उन्हें अट्रैक्टिव लगती हैं। दरअसल इंटरव्यू में वो अपनी बहन अलाविया के साथ शामिल हुए थे। जब अलाविया से पूछा गया कि अगर मीजान उनके दोस्तों को डेट करते हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे ठीक लगता है।

मिजान को अट्रैक्टिव लगती हैं नव्या

मिजान ने कहा, “नव्या नवेली नंदा, अलाविया की एक दोस्त हैं जो मुझे अट्रैक्टिव लगती हैं और वो उनकी कुछ दोस्तों में से एक हैं जिनके मैं क्लोज हूं।” उन्होंने आगे यह भी कहा, “हां, मुझे लड़कियों ने इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि मैं उसी समय पर दूसरी लड़कियों से बात कर रहा था।” लड़कियों में उनके टेस्ट के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “एक फिट टोंड बॉडी वह है जो मुझे एक लड़की में सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती है।”

अलाविया को ठीक लगता है अगर मिजान उनके दोस्तों को डेट करते हैं

बातचीत के दौरान अलाविया से पूछा गया मीजान के उनके दोस्तों के साथ डेटिंग के बारे में, तो जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे ठीक लगता है कि मिजान मेरे दोस्तों को डेट कर रहे हैं।” मिजान ने यह भी कहा कि वो ‘अवेलेबल’ हैं।

मिजान की अच्छी दोस्त हैं नव्या

मिजान ने इससे पहले नव्या के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा था, “हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं, वो मेरी बहन की बेस्टी और मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।” वो आगे कहते हैं, “मेरे पैरेंट्स मुझे घूरकर पूछते हैं कि ये सब क्या चल रहा है। और मैं कहता हूं कि मुझे खुद नहीं पता।”

मिजान ने कहा कि वो नहीं हैं किसी रिलेशनशिप में

मिजान ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं सिंगल हूं। मुझे नहीं पता कि मेरी लाइफ में ये रिलेशनशिप क्यों बन रहे हैं। मैं सिंगल हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *