नई दिल्ली
भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह (7 मार्च से 11 मार्च के बीच) में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भयंकर उतार-चढ़ाव रहा। सप्ताहभर में सोने के दाम में 1,113 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई वहीं, चांदी भी सस्ती हुई है। चांदी 867 रुपये तक सस्ती हुई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार (11 मार्च) को सोने की कीमत (Sone ka bhav) सोमवार (7 मार्च) के 53,595 रुपये मुकाबले 52,462 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी की कीमत (Chandi ka Bhav) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 7 मार्च को 70580 रुपये प्रति किलो थी, जो घटकर अंतिम कारोबारी दिन 11 मार्च को 69713 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।