Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI के एटीएम से निकालने जा रहे पैसे, तो पढ़ लें यह जरूरी नियम

नई दिल्ली

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम (ATM) से पैसे निकालने जा रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी सूचना है। देशभर में एटीएम कार्ड से बढ़ते फ्रॉड (ATM fraud) को देखते हुए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालते वक्त ओटीपी दर्ज करने को कहा है। दरअसल, बैंक ने 1 जनवरी 2020 से एटीएम से ट्रांजैक्शन को और ज्यादा सेफ बनाने के लिए OTP बेस्ड ट्रांजैक्शन की शुरुआत की थी। अब समय-समय पर एसबीआई ग्राहकों अलर्ट करता रहता है। 

क्या है नियम?
एटीएम कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए SBI अपने ग्राहकों को ओटीपी आधारित एटीएम से नकद निकासी की सुविधा देता है। यह सुविधा 10,000 और उससे अधिक की रकम निकालने पर है। यह सुविधा एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने एटीएम से ₹10,000 और उससे अधिक निकालने की अनुमति देती है।