Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गजसिंहपुर के गांव 2 एफएफबी का मामला:पिता की हत्या के आराेपी काे आज काेर्ट में पेश किया जाएगा

श्रीगंगानगर

थाना क्षेत्र के गांव 2 एफएफबी में गुरुवार रात पिता की हत्या व मां पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आराेपी पुत्र हरप्रीत सिंह (37) काे गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी काे शनिवार काे काेर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले मृतक मेजरसिंह (62) पुत्र बलवीर सिंह के छाेटे बेटे गुरप्रीतसिंह ने वारदात काे लेकर अपने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। गजसिंहपुर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है, जबकि आराेपी काे घटना के बाद राउंडअप कर लिया गया था। पुलिस ने सुबह पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार हरप्रीतसिंह के बेटे काे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फाेन की जरूरत थी। मेजरसिंह ने अपने पाेते काे माेबाइल दिलवा दिया। इस बात काे लेकर विवाद शुरू हुआ। बाद में गुरुवार रात काे आराेपी ने पिता मेजरसिंह व मां जसविंद्रकाैर पर धारदार हथियार से वार कर दिए।

शाेर सुनकर पड़ाेसी दाेनाें काे सीएचसी ले गए। जहां मेजरसिंह काे मृत घाेषित कर दिया जबकि जसविंद्रकाैर काे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। जसविंद्रकाैर श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है, जहां उसकी हालत में कुछ सुधार बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *