Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संदिग्ध वस्तु से हड़कंप:टीले पर मिली संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, फोटो सेना और खुफिया विभाग को भिजवाए

श्रीगंगानगर (जैतसर)

जिले के जैतसर थाना क्षेत्र के गांव जानकीदासवाला में शनिवार सुबह रेतीले टीलों में ग्रामीणों को संदिग्ध वस्तु दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संदिग्ध वस्तु को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसमें निकली पाइप में से एक के बंद होने ने लाेगों में इस वस्तु को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। साथ ही इस वस्तु की विचित्र आकृति तो संदिग्ध है ही इसके टीले में दबे होने काे लेकर भी ग्रामीणों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

मौके पर जुटे ग्रामीण

टीले पर संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर हवलदार धूप सिंह मौके पर पहुंचे । इस संदिग्ध वस्तु के बारे में आर्मी व इंटेलिजेंस को सूचना दी गई है। हवलदार धूपसिंह ने बताया कि संदिग्ध वस्तु काफी पुरानी दिख रही है। इसमें चार पाईप लगी हुई है। एक पाइप बंद है व अन्य खुली हुई हैं।

एहतियात बरतने के निर्देश
बमनुमा इस संदिग्ध वस्तु को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद है। वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने के लिए कहा है। फिलहाल पुलिस आर्मी व इंटेलिजेंस को संदिग्ध वस्तु के फोटो भेजकर जानकारी प्राप्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *