Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवक को बंदूक से सेल्फी लेना पड़ा भारी, अचानक दबा ट्रिगर चली गई जान

भरतपुर

धौलपुर जिले में एक युवक अवैध देशी बंदूक (कट्टा) के साथ फेसबुक पोस्ट पर फोटो डालने के लिए सेल्फी ले रहा था मगर अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई । जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजन युवकों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामला बाड़ी सदर थाना इलाके के उमरेह गांव का है जब 19 वर्षीय सचिन मीणा दोस्तों के साथ सरसो की फसल काटने के लिए खेत पर गया था। तभी युवक में मन मे क्या विचार आया और वह अवैध हथियार निकाल कर अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लग गया। अचानक से देशी कट्टा का ट्रिगल दबने से गोली चल गई और उसके सर में जाकर लग गई।