जयपुर
कांग्रेस का 3 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप 6 से 8 फरवरी तक राजधानी जयपुर में होने जा रहा है। ट्रेनिंग कैंप में विधायकों को सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एकजुटता का पाठ पढ़ाएंगे। विधानसभा में भाजपा को हमलों का किस प्रकार से जवाब देना है उसका भी पाठ पढ़ाया जाएगा। ट्रेनिंग कैंप में प्रदेश प्रभारी अजय माकन का भी संबोधन होगा। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र में भाजपा के हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पहले भी सियासी संकट के समय विधायकों एकजुटता दिखाने के नाम पर एक होटल में रखा गया था। इसके बाद राज्यसभा चुनाव के समय पर पर भी विधायकों की बाड़ाबंदी की गई थी। बताया जाता है कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल में विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा।