Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान के विधायक प्रताप गमेती भील पर बेटे संग बंधक बनाकर महिला से रेप का आरोप

उदयपुर।

राजस्थान के उदयपुर संभाग से गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती (भील) के खिलाफ एक महिला ने दोबारा होटल में बंधक बनाकर रखने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। सुखेर थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसके 11 वर्षीय बेटे को होटल में बंधक बनाकर मारपीट की गई और दुष्कर्म किया गया। महिला ने विधायक पर योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है। सुखेर थाना पुलिस ने जांच के लिए मामला सीआईडी (सीबी) को भेज दिया है। बता दें कि गमेती भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं।