Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांधी-सावरकर पर जुबान फिसली तो ट्रोल हुए डोटासरा:नाथी

जयपुर

शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वल्लभनगर और धरियावद उपचुनावों में प्रचार के दौरान दिए गए बयानों के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ​पिछले कुछ दिन से डोटासरा रोज ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर डोटासरा के पुराने विवादों से जुड़े मीम्स बन गए हैं। यूजर्स जमकर शिक्षा मंत्री की खिंचाई कर रहे हैंं। नौकरियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर डोटासरा के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है।

हाल ही उदयपुर दौरे के समय डोटासरा ने महात्मा गांधी के साउथ अफ्रीका से भारत आने का सन् 2015 बता दिया था। बाद में इसे सुधारा भी, लेकिन इस मामले में डोटासरा ट्रोल हो गए। इसके बाद नकल को लेकर विश्नोई समाज पर की गई टिप्पणी पर कई यूजर्स ने आपत्ति जताते हुए ट्रोल करना शुरू किया तो माफी मांग ली। अब पुराने विवाद फिर से ताजा होने लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने डोटासरा पर तरह-तरह के मीम बनाना शुरू कर दिया है। जिसमें रीट नकल से लेकर भर्तियों पर लगी रोक तक का मजाक बनाया गया है।

गांधी को साउथ अफ्रीका से भारत लौटने का साल गलत बताने पर रोचक मीम्स बने हैं, जिनमें डोटासरा को गांधीजी का स्वागत करते हुए दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *