बाड़मेर
बाड़मेर जिले के बालोतरा थानांतर्गत गांधीपुरा मोहल्ले में एक चोर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। तीन चोर बाइक चुरा रहे थे। बाइक स्टार्ट करने की आवाज सुन महिला चिल्लाई और आस पड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। हल्ला मचते ही दो चोर तो वहां से भाग गए, लेकिन एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
गांधीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात को करीब 3 बजे तीन चोर माली समाज भवन से कुछ दूरी पर एक घर के आगे से बाइक चोरी करने लगे। इस दौरान बाइक स्टार्ट करते समय आवाज सुनकर घर की महिला जाग गई। महिला के चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य और पड़ोस के लोग भी जाग गए। इस पर चोर के दो साथी मौके से भाग गए। वहीं तीसरा चोर लोगों की पकड़ में आ गया। इसके बाद भीड़ ने चोर को बांधकर जमकर धुनाई की। फिर पुलिस बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।