Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, 10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे?

नई दिल्ली

अगर आप शेयर मार्केट से कमाई के मौके तलाश रहे हैं तो आपको धैर्य बना कर रखना पड़ेगा। शेयर बाजार (Stock Market) के दिग्गजों की मानें तो सिर्फ शेयर खरीदने बेचने से पैसे नहीं बनते बल्कि धैर्य बनाए रखने से पैसे बनते हैं। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक कहावत है कि खरीदों, होल्ड करो और भूल जाओ…इसका जीता जागता उदाहरण है गुजरात की ज्योति रेजिन एंड एडहेसिव्स लिमिटेड कंपनी (Jyoti Resins and Adhesives Ltd)। दरअसल, इस कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न देकर हैरान कर दिया है। कंपनी के स्टॉक ने करीबन 18 साल में लगभग 4,54,900 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न (Stock Return) दिया है।