Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मैं अपने भाई के लिए अपनी जान कुर्बान कर सकती हूं; प्रियंका गांधी का CM योगी पर पलटवार

नई दिल्ली

पिछले कई सालों से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में चली आ रही अंदरूनी कलह किसी से छुपी नहीं है। वो चाहे राजस्थान, मध्य प्रदेश की बात हो या फिर वर्तमान में पंजाब की बात हो, जहां विधानसभा चुनाव होना है। हालांकि पार्टी के कई नेता इस बात से इनकार करते रहते हैं। लेकिन बीजेपी मौका मिलने पर हमलावर रहती है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी में संघर्ष है, कांग्रेस में नहीं।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि मैं अपने भाई (राहुल गांधी) के लिए अपनी जान कुर्बान कर सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा कर सकता है। संघर्ष भाजपा में है, कांग्रेस में नहीं। योगी-मोदी और अमित शाह के बीच हितों का टकराव हो सकता है।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड की टिहरी में सीएम योगी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कांग्रेस तो पूरे देश के अंदर डूब रही है। थोड़ा जहां वजूद था भी, वहां पर डुबोने के लिए दोनों भाई बहन पर्याप्त हैं, किसी तीसरे की जरूरत नही पड़ेगी।