Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पंचतत्व में विलीन हुए

राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी बैंसला का आज उनके पैतृक गांव मूंडिया में दाह संस्कार कर दिया गया। बैंसला का 31 मार्च को निधन हो गया था। 84 वर्षीय बैंसला काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे जयपुर से उनका पार्थिव देह करौली जिले के टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के पैतृक गांव मूंडिया के लिए रवाना हुआ था। पार्थिव शरीर करीब 8 स्थानों पर लोगों के अंतिम दर्शनों और श्रद्धांजलि के लिए रखा गया। बैंसला के पुत्र दौलत सिंह बैंसला ने मुखाग्नि दी। बैंसला के अंतिम संस्कार में कई नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

जयपुर से अंतिम सफर के लिए निकली थीं बैंसला की शवयात्रा

जयपुर से अंतिम सफर पर निकली कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की शवयात्रा कानोता, दौसा, भांडारेज, खेड़ली, दुब्बी कलाई, सिकंदरा, मानपुरा मोड़, बालाजी, पाटोली, पीपलखेड़ा, महुआ, गाजीपुर, खेड़ला, सलेमपुर थाना देवबंद रोड नयागांव, पाटकटरा, सेलपुरा होते हुए उनके पैतृक निवास करौली जिला स्थित गांव मुंडिया पहुंची।  इस दौरान कर्नल बैंसला के निवास पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।
गुर्जर आंदोलन के थे प्रणेता