Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रीट परीक्षा का सिलेबस जारी, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी

राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि अध्यापक लेवल प्रथम एवं लेवल द्धितीय के पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम विवरण यानी सिलेबस जारी कर दिया गया है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने छात्रों से मन लगाकर तैयारी करने का आह्वान किया है। उपेन यादव ने कहा कि सिलेबस बस टाॅपिक वाइज जारी होना चाहिए। विज्ञान और गणित का कठिनाई स्तर ग्रेजुएशन ना हो के 12 वीं तक होना चाहिए। 

परीक्षा 300 अंकों की होगी 

जारी पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा। प्रश्न पत्र की समयावधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न बहु विकल्पी प्रश्न होंगे।  उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई काटा जाएगा गलत उत्तर से अशुद्ध उत्तर या एक से अधिक उत्तर अभिप्रेत है।