Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में राजस्थान के CM बोले- आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल

माउंट आबू

PM मोदी ने आबूरोड ब्रह्माकुमारी संस्थान में अमृत महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जुड़े थे। मोदी की मौजूदगी में गहलोत ने कहा, ‘हमारा देश हमेशा से वसुधैव कुटुंबकम की भावना वाला रहा हैं, विनोबा भावे ने जय जगत का नारा दिया। आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल है। इससे छुटकारा मिले, यह हम सबकी इच्छा रहती है। शां​ति और अहिंसा और भाईचारा पर चलकर ही देश का विकास कर सकते हैं।’

गहलोत ने आगे कहा कि PM ने जब से महोत्सव मनाने की घोषणा की तब से लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। आजादी त्याग बलिदान से मिलती है। 75 सल के इस उत्सव में प्रोग्राम चलते रहते हैंं। मुझे बचपन से ही माउंट आबू जाने का मौका मिला है। आज ओम शांति की आवाज गूंजी तो बचपन याद आ गया। तब तत्कालीन दादी मां ने कहा था कि जब तनाव हो तो ओम शांति बोलने से वातावरण में अलग ऊर्जा आ जाती है।