गोवा में ओमिक्रॉन वैरिएंट के संदिग्ध मामले सामने आए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि संदिग्ध संक्रमित रूस से दिल्ली होकर गोवा लोटे हैं। उन्होंने कहा कि अभी सीधे तौर पर इसे ओमिक्रॉन का मामला नहीं कह सकते हैं। उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। सीएम सावंत ने कहा कि पैनिक खड़ा करने की जरूरत नहीं है। मैं लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं।