Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तीनों संस्थाओं में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर रहेगा जोर

  • व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष ने बताई शेष एक साल की कार्ययोजना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन के व्यापार मण्डल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, व्यापार मण्डल कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय व व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल का संचालन करने वाली व्यापार मण्डल शिक्षा समिति की वर्तमान कार्यकारिणी का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। समिति अब अपने कार्यकाल के आखिरी यानि तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिन्दल ने शनिवार को उनके कार्यकाल में हुए कार्यांे की मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी संस्था एक बहुत बड़ी संस्था है। राजस्थान ही नहीं हिन्दुस्तान स्तर पर संस्था का नाम है। कार्यभार ग्रहण के कुछ समय बाद ही कोरोना काल शुरू हो गया। समिति की पूरी टीम ने सबसे पहला काम संस्था को 2024 तक सीबीएसई की मान्यता दिलवाने का किया। व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय को स्थाई मान्यता दिलवाई। पूर्व में स्थाई मान्यता न होने के कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कोरोना काल में आॅनलाइन कक्षाएं संचालित की गर्इं। इस कारण विद्यार्थी व अभिभावक संतुष्ट नजर आए। राज्य स्तर के खेल मुकाबले करवाए गए। प्रशिक्षण शिविर भी व्यापार मण्डल कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया। पिछले करीब तीन-चार माह से संस्था में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें करीब 40 से 50 लाख रुपए तक की लागत अनुमानित है। संस्था की पूरी बिल्डिंग को नया रूप दिया जाएगा। जिन्दल ने बताया कि समिति में पानी की विशेष व्यवस्था की गई। इसके तहत आरओ सिस्टम लगवाया गया। सौर ऊर्जा का सिस्टम भी इसी कार्यकाल में लगवाने का प्रयास है। छह साल तक टाउन की श्री गोशाला समिति के अध्यक्ष रहे जिन्दल ने बताया कि वर्तमान में संस्थान में करीब डेढ़ सौ बेटियां अध्ययनरत हैं। इनमें कई बेटियों ने खेलों में राष्टÑीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बास्केटबॉल में संस्था की बेटियां राष्टÑीय स्तर पर विजेता रह चुकी हैं। अंतरराष्टÑीय स्तर पर योगा में संस्थान की खिलाड़ी टॉप रही। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कई बेटियों को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। यह सब तीनों संस्थाओं के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ की कड़ी मेहनत का नतीजा है। कोरोना काल के बावजूद स्टाफ की तनख्वाह में वृद्धि की गई। इससे संस्था पर करीब बीस लाख रुपए का अतिरिक्त भार पड़ा। जिन्दल ने शेष एक साल के कार्यकाल में करवाए जाने वाले कार्यांे की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा करवाया जाएगा। तीनों संस्थाओं में 1700 से 1800 के बीच बच्चे अध्ययनरत हैं। तीनों संस्थाओं में बच्चों का नामांकन बढ़ाने की तरफ भी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में इस संस्थान से अध्ययन करने वाली बेटियां उच्च पदों पर आसीन होकर अपना, अपने माता-पिता, संस्था व क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर समिति उपाध्यक्ष दुलीचन्द जलन्धरा, सचिव विजय बंसल, सहसचिव विकास हिसारिया, कोषाध्यक्ष हरीकिशन खदरिया भी मौजूद थे।