टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गुरुवार को महत कलाई नाथ को सेवा समिति भुकरका में गौरीशंकर लाटा द्वारा 41500 रू का चेक गौ माता के लिए दान दिया। लाटा ने बताया कि गौमाता की सेवा से बढ़कर मानव के जीवन में कोई दान धर्म नहीं है। इस मौके पर रायशाल बेनीवाल, महावीर प्रसाद, सुरेंद्र स्वामी, मोनू पाल छिपा, अमर सिंह स्वामी, कंवरपाल सिंह, विप्र फाउंडेशन के सचिव विजय शर्मा, ठेकेदार सुरेश बिडबराना, रमेश शर्मा भूकरका वाले, हरदत्त सैनी, समाज के अध्यक्ष बाबा मगलाई नाथ आदि मौजूद रहे।