Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर-जोधपुर में बढ़ी स्कूल की छुट्‌टी

बीकानेर

शिक्षा विभाग ने राज्य में जयपुर व जोधपुर के स्कूल्स में नौ जनवरी तक की गई छुटि्टयों की तारीख बढ़ाकर अब 17 जनवरी कर दी गई है। ये तारीख सत्रह के बाद फिर बढ़ सकती है। शिक्षा विभाग ने गुरुवार शाम नई एसओपी जारी कर दी है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी स्कूलों की नई SOP में छुटि्टयों की तारीख बढा़ दी है। इसमें जयपुर व जोधपुर के चार नगर निगम एरिया में स्कूल 17 जनवरी तक पूरी तरह बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही ऑनलाइन क्लासेज लगातार जारी रखने के लिए कहा गया है। विभाग ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के अन्य जिलों में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर स्वयं अपने स्तर पर निर्णय कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा से अनुमति लेनी होगी।

सरकारी व प्राइवेट स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो स्कूल में ऑनलाइन क्लासेज बंद नहीं करेंगे। सरकारी स्कूल में स्माइल, आओ घर से सीखे, ईकक्षा व अन्य ऑनलाइन सिस्टम से बच्चों को पढ़ाने का काम जारी रखेंगे। स्कूल परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों के पास कोविड गाइड लाइन के मुताबिक मास्क लगा होना चाहिए। साथ ही वैक्सीनेशन भी होना चाहिए। जिन बच्चों में कोरोना या बुखार के लक्षण होंगे उन्हें स्कूल आने की अनमुति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *