नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। यहां श्रीराम वाटिका के समीप गो उपचार केन्द्र का रविवार को विधायक अमित चाचाण विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने की। केन्द्र पर लंपी रोग से पीड़ित गोवंश का उपचार होगा। विधायक अमित चाचाण ने गाय के सवामणि का भोग लगाकर केन्द्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कस्बें के गणमान्य नागरिक व गोभक्त मौजूद थे। इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि नोहर भामाशाहों व दानदाताओं की नगरी हैं। गोवंश पर जो संकट आया हैं। इसके लिये सभी को सामुहिक रूप से कार्य करना होगा। इसके लिये किसी प्रकार से धन की कमी नही रहने दी जाएगी। विधायक ने कहा कि गाय का दर्जा सबसे ऊपर हैं। गाय की सेवा से मन को शांति मिलती हैं। उन्होंने बताया कि इस गो उपचार केन्द्र पर नोहर विधानसभा क्षेत्र में कही से भी लंपी रोग से पीड़ित गोवंश को उपचार के लिये लाया जा सकता हैं। इसका संचालन नगर पालिका, कृषि उपज मंडी के अलावा जन सहयोग से किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने कहा कि देश में गाय का महत्व आदिकाल से रहा हैं। गाय की सेवा मात्र से ही अनेक कष्टो व रोगों का निवारण हो जाता हैं। उन्होंने नगर पालिका की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि गाय बचेगी तभी देश बचेगा। गाय को रोटी खिलाना भगवान को भोग लगाने के समान हैं। वक्ताओं ने आमजन से इस संकट के दौर में आगे आकर गाय की सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, कृषि उपज मंडी समिति के सचिव पं. विष्णुदत शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, व्यापार संघ के अध्यक्ष राहुल चाचाण, गोशाला के जिलाध्यक्ष बजरंग शेखावत, ग्रेन मर्चेन्ट एशोसियेशन के अध्यक्ष ओम सुथार, पूर्व पालिकाध्यक्ष बाबूलाल खाती, गोशाला नोहर के अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल चाचाण, निरंजन गोल्याण, भादरा गोशाला के अध्यक्ष दयानंद खोखेवाला, पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली, ललाना गोशाला के अध्यक्ष दयाराम शीलू, रतन अरोड़ा, लक्ष्मीनारायण सहारण, आशीष मोदी, जुगल कलानी, ओम खटोतिया, जयदेव इन्दोरिया, नंदलाल गोयनका, सेवाराम सिंधी, पार्षद मुकेश जोशी, असलम, पवन हिसारिया, महावीर गोठड़ीवाल, ओम लालवानी, राजकुमार सैनी, मोहनलाल डाबी, महावीर पांडिया, इन्द्राज पारीक, अमरसिंह सुथार, भादर राव, रामकुमार टिडियासर, सुरेन्द्र पारीक, पवन सुथार, एडवोकेट रोहिताश जांगिड़, आनंद उपाध्याय, अजीत सोलंकी, जमनाधर चाचाण, हनुमान गोसांई, डॉ. रामकृष्ण आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन किशन चाचाण ने किया। केन्द्र पर चिकित्सकों की टीमे निरंतर उपचार के लिये मौजूद रहेगी। उद्घाटन के अवसर पर अनेक दानदाताओं ने केंद्र पर सहयोग देने की घोषणा की।