Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्रे कुर्ते में सुरभि ज्योति का ग्रेसफुल लुक आया सामने, इस दिवाली आप भी बन सकती हैं ऐसे ही स्टाइलिश

नई दिल्ली

कभी जोया तो कभी नागिन बनकर टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग और दमदार पहचान बनाने वाली सुरभि ज्योति की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग सुरभि ज्योति की एक्टिंग को तो पसंद करते ही हैं लेकिन उनके लुक और अदाओं के भी फैन हैं। टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपने फैशन सेंस के कारण फैंस के दिलों पर छाईं हैं। सुरभि अक्सर अपने अलग अलग लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सुरभि को वेस्टर्न लुक और परिधानों के साथ ही भारतीय पारंपरिक लुक में देखा जाता है। सुरभि ज्योति के पास शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट का कलेक्शन है। उनके साड़ी और सूट लुक की बात करें तो वह भारतीय नारी की खूबसूरती को अपनी पारंपरिक लुक से प्रदर्शित करने में कभी नाकाम नहीं रहीं। फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। हाल ही में सुरभि ज्योति ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की,जिसमें उन्होंने ग्रे रंग का कुर्ता कैरी कर रखा है। उनके इस लुक को सुरभि के कुर्ते के रंग ने अधिक ग्रेसफुल और स्टाइलिश बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *