Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घर बैठे इस आसान तरीके से बन जाएगा राशन कार्ड

नई दिल्ली

हमारे पास जितने भी सरकारी और निजी दस्तावेज होते हैं, उनमें से एक राशन कार्ड भी होता है। इसे राज्य सरकारें अपने-अपने राज्य के लिए जारी करती हैं। हालांकि, अब वन नेशन वन कार्ड की भी पहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। राशन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज होता है। इसकी मदद से जहां एक तरफ गरीब तबके के लोग सरकार द्वारा दिए गए सस्ते और मुफ्त राशन का लाभ ले पाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वो कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी सरकारी राशन कार्ड के जरिए ही ले पाते हैं। हमारे देश में काफी संख्या में गरीब लोग ऐसे हैं, जो इस सुविधा का लाभ लेते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि अब भी कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे में हम आपको राशन कार्ड बनवाने की आसान सी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप भी राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *