नई दिल्ली
आज दसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। 10 दिन पहले आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। वहीं, आज दिल्ली और नोएडा में पेट्रोल के दाम में बड़ा अंतर है। दिल्ली एनसीआर में भी पेट्रोल के अलग अलग दाम हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि नोएडा में इसका दाम 95.51 रुपये है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दाम…
दिल्ली एनसीआर के आज के पेट्रोल के दाम
आज नोएडा, गाजियाबाद, फरिदाबाद और गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर पेट्रोल के दाम
नोएडा 95.51 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद 95.29 रुपये प्रति लीटर
फरिदाबाद 96.22 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम 95.9 रुपये प्रति लीटर