नई दिल्ली
तेल कंपनी इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन ने दिल्ली की स्टार्टअप हमसफर इंडिया के साथ मिलकर डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुरू की है। एक मोबाइल ऐप, फ्यूल हमसफर के माध्यम से दी जाने वाली सेवा ने पंजाब राज्य के पटियाला और नए जिले मलेरकोटला में 20 लीटर सफर 20 (Safar20) जेरी कैन में डीजल की डिलीवरी शुरू कर दी है।
इन राज्यों में मिलेगी ये सर्विस
कंपनी ने कहा कि यह सेवा उन ग्राहकों के लिए है जो 20 लीटर से कम मात्रा में डीजल चाहते हैं। कंपनी के अनुसार, सेवाएं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, केरल, गुजरात, गोवा और नोएडा, दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपलब्ध हैं।