नई दिल्ली
गेमिंग के लिए गेमिंग PC बेहतर होता है या गेमिंग कंसोल? ये सवाल सालों से पूछा जाता रहा है पर कन्फ्यूजन हमेशा से बना ही रहा है। तो आज आपके इसी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं।
सेटअप की प्रोसेस
- आप किस तरह के यूजर हैं उसके हिसाब से ये तय होता है कि आपको गेमिंग PC पसंद आएगा या गेमिंग कंसोल। गेमिंग कंसोल को सेटअप करना किसी भी गेमिंग PC के हिसाब से ज्यादा आसान होता है। बस प्लग एंड प्ले। वहीं गेमिंग PC को असेंबल करना किसी सिरदर्द से कम नहीं, लेकिन गेमिंग PC को डिजाइन करना किसी भी गेमर के लिए एक बड़ा और गर्व करने लायक अचीवमेंट होता है।