ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को कोर्ट में आर्यन का पक्ष रखा था।
अमित देसाई ने कहा- तीन अक्टूबर को गिरफ्तारी के मेमो में कहीं भी साजिश या तस्करी की बात नहीं है। सिर्फ ड्रग्स के सेवन की बात है। जो गुनाह हुआ ही नहीं उस पर गिरफ्तारी हुई।
ड्रग्स के निजी इस्तेमाल का है मामला: देसाई
देसाई: ये मामला ड्रग्स के निजी इस्तेमाल से ज्यादा का नहीं है। केस को बेवजह बड़ा किया जा रहा है। तीनों के साथ गिरफ्तार महिला का पंचनामा नहीं किया गया।
गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई: देसाई
अमित देसाई की दलील: 41ए में नोटिस जारी कर जांच में मदद मांगनी चाहिए थी। अरबाज पर सिर्फ ड्रग्स सेवन का आरोप लगा है। जब साजिश नहीं थी तो गिरफ्तारी क्यों की गई। बेल नियम है जबकि जेल अपवाद होना चाहिए।
हाई कोर्ट में तर्कों के तीर
आरोपियों की दलीलें खत्म होने के बाद एनसीबी के वकील अपना पक्ष रखेंगे। कोर्ट में अभी अरबाज और मुनमुन का पक्ष रखा जाएगा, इसके बाद ही कोर्ट किसी फैसले पर पहुंचेगी। मुकुल रोगतगी ने मंगवार को कहा था- गिरफ्तारी के बदले आर्यन को नोटिस जाना चाहिए था। आर्यन का आरोपियों से भी कोई रिश्ता नहीं है।
अमित देसाई पेश कर रहे दलील
आर्यन खान मामले की बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। अरबाज मर्चेंट के वकील अमित देसाई अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने मंगलवार को दलीलें दी थीं। आज सिर्फ आर्यन की जमानत पर फैसला होना है। उन्होंने कहा था कि- आर्यन की गिरफ्तारी गलत है।
कोर्ट पहुंचे आर्यन खान के वकील
कोर्ट में अभी 35 नंबर की सुनवाई चल रही है। आर्यन खान मामले की सुनवाई का नंबर 37 है। आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी कोर्ट पहुंच चुके हैं।
बेटे के बचाव में उतरे समीर वानखेड़े के पिता
समीर वानखेड़े के पिता ने कहा है कि मेरे दादा-परदादा सभी हिंदू थे। हम एक दलित परिवार से आते हैं। मेरी पत्नी मुस्लिम थी तो मेटा बेटा मुस्लिम कैसे हो सकता है? नवाब मलिक को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए।
03:10 PM, 27-OCT-2021
पांच सदस्यीय टीम ने शुरू कर दी जांच
समीर वानखेड़े पर लगे आरोप की जांच को लेकर एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय टीम आज दिल्ली से मुंबई पहुंच गई है। टीम के पहुंचते ही हमने जांच शुरू कर दी गई है।
कोर्ट रूम में पत्रकार भी मौजूद
पत्रकारों को भी कोर्ट रूम के अंदर जाने की अनुमति मिली है।
आर्यन की जमानत पर सुनवाई थोड़ी देर में
आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई थोड़ी देर में होगी। बॉम्बे हाई कोर्ट में जज अभी पुराने मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। आर्यन के वकीलों ने दलील दी है कि आर्यन के पास ड्रग्स बरामद नहीं हुई है ऐसे में उन्हें अब तक जमानत मिल जानी चाहिए।
लंच के बाद होगी सुनवाई
आर्यन खान मामले की सुनवाई लंच के बाद होगी।
कोर्ट रूम में तैनात किए गए पुलिस कर्मी
कोर्ट रूम में मंगलवार की तुलना में आज कम भीड़ है, हालांकि दरवाजे पर ज्यादा पुलिसबल तैनात है और वे कोर्ट रूम के अंदर जाने वाली भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं।
2.30 पर होगी आर्यन केस की सुनवाई
आर्यन खान फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में थोड़ी देर में सुनवाई होगी। आर्यन के वकील अपना पक्ष रख चुके हैं, ऐसे में सभी की निगाहें आर्यन के जामनत पर टिकी हुई हैं।
BYJU के विज्ञापन में लौटे शाहरुख
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद BYJU ने शाहरुख खान के विज्ञापन रोक दिए थे। बता दें शाहरुख BYJU के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब BYJU ने भी अपने विज्ञापन फिर से शुरू कर दिए हैं।
वानखेड़े का जीवन फर्जीवाड़े से भरा हुआ: नवाब मलिक
नवाब मलिक का कहना है कि एनसीबी अधिकारी वानखेड़े का जीवन फर्जीवाड़े से भरा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया समीर वानखेड़े का दोस्त है। वह दाढ़ी वाला क्रूज पर मौजूद था, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। उसका नाम भी मुझे पता है, लेकिन अकेले में बताऊंगा।