Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चिरंजीवी योजना का क्या फायदा, अशको गहलोत को मंच पर घेर कर बोले कैबिनेट मंत्री- मैं आपका सबसे बड़ा पायलट

जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उनके ही कैबिनेट मंत्री ने घेरा है। कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत के सामने ही कहा कि खराब सड़कों ने यहां लोगों की परेशान बढ़ा रखी है। विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मैं आपका सबसे बड़ा पायलट हूं। सीएम गहलोत गुरुवार को भरतपुर के पला गांव में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन करने पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच के माध्यम से खुद सरकार के मंत्री ने ही अपनी सरकार को आड़े हाथों लिया। 

क्या कहा मंत्री ने..

कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिले की सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं उनसे जनता परेशान है। सरकार ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना चला रखी है मगर ऐसी योजना का क्या फायदा होगा जब गहरे गड्ढों की वजह से प्रसूताओं की डिलीवरी रास्ते में ही हो जाती हो। पला गांव में हवाई पट्टी है जहां जनसभा हो रही है लेकिन इस हवाई पट्टी को दुरुस्त कराने की जरूरत है। माना कि नागरिक उड्डयन मंत्री मैं खुद हूं और मुख्यमंत्री जी अब मैं ही आपका सबसे बड़ा पायलट हूं।

पत्रकारों को रखा मुख्यमंत्री से दूर रखा गया

 मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान पत्रकारों को सीएम गहलोत से दूर रखा गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन के आदेश पर पत्रकारों को मुख्यमंत्री से दूर रखा गया। पत्रकारों को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस कार्यक्रम में मंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे।