नई दिल्ली
चीन की स्टार टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई काफी समय से सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ट्वीट कर देश के एक बड़े नेता पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। इसके बाद उनके लापता होने की खबर ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। पूरा टेनिस जगत उनके सर्मथन में आया और चीन में किसी भी टेनिस प्रतियोगिता के आयोजन का बहिष्कार किया गया। अब वही पेंग शुआई अपने बयान से मुकर गई हैं। उन्होंने सिंगापुर के एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे साथ कभी यौन उत्पीड़न नहीं हुआ। इससे पहले उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली पर पर उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।