Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टेस्ट सीरीज में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट

वांडरर्स

अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास धोनी और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। टेस्ट सीरीज में पहली जीत हासिल करते ही विराट अफ्रीकी धरती पर सबसे सफल भारतीय कप्तान बन जाएंगे। इस मामले में कोहली पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे। 

अफ्रीका में अब तक दो ही टेस्ट जीत पाया है भारत
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब है। खासकर टेस्ट में टीम इंडिया अफ्रीकी धरती पर संघर्ष करती नजर आई है। 1992 से लेकर अब तक भारतीय टीम यहां सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है। पहला मैच भारत ने यहां 2006/07 और दूसरा मैच 2010/11 में जीता था। इसके बाद टीम इंडिया यहां कोई मैच नहीं जीत पाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *