Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चीनी विदेश मंत्री को जयशंकर की दो टूक, ‘रिश्ते तभी सुधरेंगे जब अप्रैल 2020 के पहले की स्थिति बहाल होगी’

नई दिल्ली

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को चीन के अपने समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि उन्होंने चीनी समकक्ष को बता दिया है कि अप्रैल 2020 के पहले की स्थिति बहाली सामान्य रिश्ते के लिए जरुरी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पूर्वी लद्दाख विवाद और यूक्रेन संकट से पैदा हुई भू-राजनीतिक उथल-पुथल समेत विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।