दक्षिण चीन में वैज्ञानिकों को डायनासोर के एक अंडे का फॉसिल (जीवाश्म) मिला है। खास बात यह है कि अंडे के अंदर डायनासोर के भ्रूण (embryo) का कंकाल अच्छी तरह से संरक्षित है। इस भ्रूण को ‘बेबी यिंगलियांग’ नाम दिया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह अंडा तकरीबन 7 करोड़ 20 लाख साल पुराना है। साथ ही, यह भ्रूण अब तक का सबसे पूर्ण ज्ञात डायनासोर भ्रूण है। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति का है।