Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनावी राज्यों के लिए BJP का प्लान

नई दिल्ली

देश में 96.75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। उम्मीद है कि अगले हफ्ते 100 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा पार हो जाएगा। केंद्र सरकार ने महामारी के खिलाफ इसे अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर दिखाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

NDTV के मुताबिक, अपने मेगा आउटरीच प्लान के तहत BJP ने अपने मंत्रियों, MP और MLA और राष्ट्रीय और राज्य के पदाधिकारियों को कहा है कि वे वैक्सीन लगाए जाने के इवेंट में शामिल हों। भाजपा के इस आउटरीच प्रोग्राम को खासतौर से उन राज्यों में लागू किया जाएगा जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *