मुंबई
महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद समीर खान को बीजेपी के इशारे पर फर्जी ड्रग्स केस में फंसाया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को उनके पास से कोई प्रतिबंधित नशीला पदार्थ नहीं मिला था। 9 जनवरी को समीर की पहचान के साहिस्ता फर्नीचरवाला के पास से साढ़े सात ग्राम हर्बल तंबाकू जब्त किया गया था। फॉरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि भी हुई, जबकि NCB ने 200 किलो गांजा जब्त करने का दावा किया था।
मलिक ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि इतनी बड़ी एजेंसी NCB तंबाकू और गांजे में फर्क नहीं कर पाती है।