Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चुनावी राज्यों में कोरोना:अकेले उत्तर प्रदेश में 18 हजार एक्टिव केस, पंजाब-गोवा-मणिपुर-उत्तराखंड मिलाकर 23 हजार मामले

नई दिल्ली

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बीच शनिवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। महामारी की बढ़ती रफ्तार के बीच इन राज्यों में चुनाव कराना बड़ी चुनौती है।

बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 नए केस सामने आए हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट भी अब 10.21% हो गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फरवरी में नए केस पीक पर होंगे। एक्टिव केस के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यहां 18,551 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। बाकी चारों राज्यों को मिलाकर एक्टिव केस 23,831 हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *