नई दिल्ली
निर्वाचन आयोग ने यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार कई खास इंतजाम किए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों के साथ ही सुविधा कैंडिडेट ऐप, नो योर कैडिडेट (know your candidate) ऐप और सी-विजिल (C-vigil) ऐप का जिक्र किया, जिससे वोटरों को काफी मदद मिलेगी। इनकी मदद से वोटर और उम्मीदवार दोनों को ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आइए इन तीनों ऐप के बारे में जानते हैं।