Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चौराहों, पार्कों व सड़कों का होगा नवीनीकरण

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि शहर को सुन्दर बनाने के साथ-साथ बाहर से शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों का भी सौन्दर्यकरण व नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर शहर के मध्य गांधी चौक व कैदार चौक का नवीनीकरण व सौन्दर्यकरण किया जायेगा। गौड़ शुक्रवार को गांधी चौक व कैदार चौक के नवीनीकरण व सौन्दर्यकरण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर चैक के नवीनीकरण के लिये भी राशि उपलब्ध करवाई गई थी, अब इन दोनों चौक का भी जीर्णोद्वार किया जायेगा। इस अवसर पर रोमी चुघ, तरसेम गुप्ता, गौरव धीगंड़ा, राकेश शर्मा, अंकुर मिगलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *